{"_id":"5e9b3ce08ebc3e769f5e7d6e","slug":"hathras-shops-in-lala-ka-nagla-will-be-open-from-today-till-seven-in-the-morning-hathras-news-ali231659486","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: लाला का नगला में भी आज से खुल सकेंगी सुबह सात से दोपहर 11 बजे तक दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: लाला का नगला में भी आज से खुल सकेंगी सुबह सात से दोपहर 11 बजे तक दुकानें
विज्ञापन
हाथरस: हॉट स्पॉट लाला का नगला में निरीक्षण करते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी गौरव बंसवाल।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के कोरोना वायरस को लेकर हॉट स्पॉट घोषित किए गए लाला का नगला में रविवार से सुबह सात बजे से दोपहर 11 बजे तक खाद्य पदार्थ आदि की दुकानें खुलेंगी। यह जानकारी डीएम ने दी है। इधर, डीएम, एसपी ने इस क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों लाला का नगला को कोरोना वायरस के दृष्टिगत रखते हुए हॉट-स्पॉट घोषित कर दिया गया था और यहां 24 घंटे का कर्फ्यू किया गया था। अब इसमें छूट दी गई है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि अब यहां खाद्य सामग्री आदि की दुकानें पूरे जिले की तरह यहां भी सात बजे से दोपहर 11 बजे तक खुल सकेंगी। वहीं डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी गौरव बंसवाल ने संयुक्त रूप से यहां का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में इस समय कोरोना से कोई व्यक्ति संक्रमित नहीं है। हमें लॉकडाउन का पूर्ण पालन करते हुए इस वायरस से बचाव किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से आह्वान किया कि अपने घरों पर ही रहे। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। कोरोना वायरस के संक्रमण से खुद भी बचे और दूसरे को भी बचाएं। उन्होंने लोगों से कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।