फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sheru of Sadabad will be seen acting in the valleys of Himachal

हाथरस : हिमाचल की वादियों में अभिनय करते दिखेंगे सादाबाद के शेरू

Fri, 16 Sep 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:13 AM IST
सार

बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा रहीं सपना चौधरी के साथ रेल की भंबीरी गाने से म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले अभिनेता केशव देव शेरू जल्द ही हिमाचल की वादियों में अभिनय करते नजर आएंगे। रिलीज के दो दिन में ही सोशल मीडिया पर इसके व्यूज की संख्या लाखों में पहुंच गई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बृज की प्रतिभाओं को बड़े स्तर पर चमकाने के लिए मदद करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Hathras: Sheru of Sadabad will be seen acting in the valleys of Himachal

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा रहीं सपना चौधरी के साथ रेल की भंबीरी गाने से म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले अभिनेता केशव देव शेरू जल्द ही हिमाचल की वादियों में अभिनय करते नजर आएंगे। अपनी नई एलबम के लिए उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह से मुलाकात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया है।
शीतगृह स्वामी गिरिराज सिंह के बेटे केशव देव शेरू ने छोटी सी उम्र में अभिनय की दुनिया में नाम कमाया है। कई सफल म्यूजिक एलबम में अभिनय करने के अलावा शेरू बॉलीवुड की फिल्मों में सहायक अभिनेता का किरदार निभा चुके हैं। पिछले साल नवंबर में बिग बॉस का हिस्सा रहीं सपना चौधरी के साथ उनकी रेल की भंबीरी गाना लांच हुआ था। रिलीज के दो दिन में ही सोशल मीडिया पर इसके व्यूज की संख्या लाखों में पहुंच गई थी। इस गाने से केशव को बड़ी ख्याति मिली थी। जल्द ही वह नई एलबम में अभिनय करते नजर आएंगे। गाने का नाम तेरी मेरी है।
विज्ञापन

मुंबई के अलंकार सोढ़ी इस एलबम को डायरेक्ट करेंगे, जबकि एलबम को गायक शुभ पांचाल अपनी आवाज देंगे। गाने की शूटिंग हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की वादियों में की गई है। एलबम में केशव देव शेरू के साथ अदाकारा शिवानी सौम्या अभिनय करती नजर आएंगी। एलबम में क्षेत्र के युवा प्रदीप चौधरी को भी मौका दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बृज की प्रतिभाओं को बड़े स्तर पर चमकाने के लिए मदद करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed