फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Session of schools towards the last round, now the work book is being delivered

हाथरस : स्कूलों का सत्र अंतिम दौर की ओर, अब पहुंचाई जा रहीं कार्य पुस्तिका

Thu, 08 Dec 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Session of schools towards the last round, now the work book is being delivered
हाथरस : सत्यापन के बाद कार्यपुस्तिकाओं को बीआरसी स्तर पर पहुंचाने के लिए गाड़ी में लदवाते वितरण प - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों का सत्र अंतिम दौर की और है, लेकिन अभी तक स्कूलों में कार्य पुस्तिकाएं नहीं पहुंचीं हैं। अब कार्य पुस्तिकाओं का सत्यापन कर बीआरसी स्तर पर पहुंचाने का काम शुरू हुआ है। ऐसे में बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ाई का अंतिम सत्र चल रहा है। यहां पढ़ने वाले बच्चों के प्रति विभाग और शासन कितना गंभीर है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि शिक्षा सत्र की शुरुआत में पहुंचने वाली कार्य पुस्तिका अब स्कूलों में पहुंचाने की सुधि विभाग को आई है।
विज्ञापन

अब जल्दबाजी में प्रशासनिक अधिकारी सत्यापन के साथ कार्य पुस्तिकाओं को बीआरसी स्तर पर भिजवा रहे हैं। वहां से संकुल विद्यालय और फिर उस क्षेत्र के स्कूलों में इनका वितरण शुरू होगा। अधिकारियों ने तीन दिन के अंदर कार्य पुस्तिका का वितरण पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित फर्म से हमें हाल ही में कार्य पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। जिनका सत्यापन कराकर वितरण शुरू करा दिया गया है। देर से प्राप्त होने के कारण ही इनका वितरण देर से हो रहा है। -संदीप कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed