फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seeing the ring of Shri Ram, Sita believed in Hanuman

हाथरस : श्री राम की अंगूठी देख सीता को हुआ हनुमान पर विश्वास

Tue, 12 Oct 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Seeing the ring of Shri Ram, Sita believed in Hanuman
रामलीला महोत्सव में भगवान राम व उनके भाइयों की आरती उतारते भाजपा नेता संजय सिंह। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में सोमवार की रात को अशोक वाटिका प्रसंग के मंचन का आयोजन किया गया। इस प्रसंग को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। प्रसंग के दौरान कलाकारों ने दिखाया कि हनुमान जी माता सीता की खोज के लिए निकल जाते हैं। समुद्र पार करके सीता की खोज कर लेते हैं।
जब हनुमान जी लंका में जाते हैं, वहां उनको पता चलता है कि माता सीता अशोक वाटिका में है। शुरुआत में माता सीता को उन पर विश्वास नहीं होता फिर काफी देर संवाद करने के बाद वह माता सीता को अपना विश्वास दिलाते हैं और श्रीराम द्वारा दी गई अंगूठी माता को दिखाते हैं। इस पर सीता माता को विश्वास हो जाता है कि वह वास्तव में श्री राम जी का दूत है।
विज्ञापन

हनुमान अशोक वाटिका के फल तोड़कर खाते हैं। वहां पर खड़े हुए राक्षसों को मार गिराते हैं। इसके बाद सभी राक्षस रावण के दरबार में पहुंचते हैं और रावण को बताते हैं कि अशोक वाटिका में एक वानर घुस आया है और सारी अशोक वाटिका उजाड़ चुका है। तभी रावण पुत्र अक्षय कुमार को बुलाता है और कहता है कि उस को बंदी बनाकर दरबार में पेश करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार हनुमान के साथ युद्ध करता है और युद्ध में मारा जाता है। इसके बाद रावण और क्रोध में आ जाता है और अपने पुत्र मेघनाथ को बुलाता है और कहता है कि उस वानर को अभी बंदी बनाकर दरबार में लेकर आओ। हनुमान और मेघनाथ का भयंकर युद्ध होता है। लीला के मंचन से पूर्व भाजपा नेता चौधरी संजय सिंह ने भगवान श्री राम माता जानकी जी की आरती उतारी। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सुनील गौतम व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed