फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seal remains three km area, lathis rained on the exit

हाथरस: तीन किमी का इलाका रहा सील, बाहर निकलने वालों पर बरसाईं लाठियां

Sun, 05 Apr 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Seal remains three km area, lathis rained on the exit
हाथरस: डीएम को कस्बा सासनी में कीटनाशक दवा के छिड़काव की जानकारी देता कर्मचारी। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के केएल जैन इंटर कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर में रोके गए जमातियों में से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला प्रशासन ने कस्बा में अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह लॉक डाउन रखने के निर्देश जारी किए है। तीन किमी का इलाका पूरी तरह सील रहा। कस्बा में दूसरे दिन आवागमन पूरी तरह ठप रहा।
कस्बा के बस स्टैंड एवं कोतवाली चौराहे पर आने जाने वालों को जहां के तहां रोक दिया। किसी को कस्बा में प्रवेश करने नहीं दिया। बाहर निकलने वालों को पुलिस ने लठिया कर दौड़ाया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ आरबी भास्कर, सीएमओ डॉ ब्रजेश राठौर, एसडीएम हरीशंकर यादव एवं तहसीलदार निधी भारद्वाज ने कस्बा में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। कस्बा के बाजार एवं सब्जी मंडी नहीं खोली गई। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सड़के सूनी पड़ी रही। लोग आवश्यक खाद्य सामग्री के लिए भटकते दिखे।
विज्ञापन

दवा का छिड़काव कराया
अग्निशमन के क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में कस्बा के शिक्षक नगर, संजय कालोनी, पलटन अजीतनगर, पथवारी, जैन पुरी, ब्राह्मणपुरी, बजरिया, बारहसैनी, छिपैटी, आगरा अलीगढ़ रोड़, कस्सावान, जामुन वाला मोहल्ला, मंदिर वाला आदि क्षेत्रों में दवा का छिड़काव कराया गया। जिलाधिकारी एवं एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर स्थित का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवागमन ठप पुलिस ने काटे चालान
पुलिस ने कस्बा के बस स्टैंड एवं कोतवाली चौराहे पर बैरियर लगा कर आवागमन को ठप कर दिया। आने जाने वालों को लाठियां भांजकर जबरन रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने पांच वाहनों को सीज कर दिया। और बीस वाहनों के चालान काट कर दो हजार रुपये समन शुल्क भी वसूल किया। इस दौरान आने जाने वाले लोगों में दहशत बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed