{"_id":"6080669e8ebc3ebd020bd5c2","slug":"hathras-sdm-sees-treatment-arrangements-in-abg-hospital-sasni-news-ali2615993142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसडीएम ने एबीजी अस्पताल में देखे इलाज के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसडीएम ने एबीजी अस्पताल में देखे इलाज के इंतजाम
विज्ञापन
हाथरस : एबीजी हॉस्पिटल में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला प्रशासन ने एबीजी अस्पताल में कोविड 19 स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत की है। इसके लिए अलग से कमरों की व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों के लिए 50 बेड आरक्षित किए गए हैं। इनमें मरीजों के लिए ऑक्सीजन के अलावा एसी कमराें की भी व्यवस्था है।
वर्तमान में इस हॉस्पिटल में करीब 16 मरीज भर्ती हैं। मंगलवार की शाम को एसडीएम राजकुमार यादव ने हॉस्पिटल में लेवल टू स्तर की व्यवस्थाएं परखीं। संचालक मंडल से पूछताछ कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाए रखने और उनके इलाज में शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।
यहां अग्निशमन विभाग की टीम ने सैनिटाइजेशन भी किया। इस मौके पर एसडीएम के साथ सीओ फायर बिग्रेड के अलावा संचालक मंडल के डॉ. राजेश गौतम एवं अमित बंसल भी मौजूद रहे।