फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Salute to the national flag, remembered the sacrifices of the martyrs

हाथरसः राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी, शहीदों की कुर्बानियों को किया याद

Tue, 17 Aug 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Salute to the national flag, remembered the sacrifices of the martyrs
अपर प्राइमरी स्कूल सादाबाद में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान में शामिल एसडीएम व शिक्षक। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद नगर और देहात क्षेत्र में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक संस्थाओं से लेकर राजनीतिक संगठनों और प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। वीर शहीदों के नारे लगा कर देश की आजादी के लिए दी गई उनकी कुर्बानी को याद किया गया।
सादाबाद तहसील पर एसडीएम अंजली गंगवार ने ध्वजारोहण किया। यहां राष्ट्रगान प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को एसडीएम, तहसीलदार निधि भारद्वाज, नायब तहसीलदार, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। एसडीएम ने सभी को देश की अखंडता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व अन्य कर्मी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय के अलावा गांधी पार्क में चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, ईओ लल्लनराम यादव और एसडीएम अंजली गंगवार ने ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान प्रस्तुत करने वालीं छात्राओं को सम्मानित किया गया। गांधी पार्क के सामने स्थित कंपोजिट स्कूल में एबीएसए शुभम कुमार, एसडीएम अंजली गंगवार, योगेश शरण शर्मा, जितेंद्र सिंह व अन्य शिक्षकों ने ध्वजारोहण किया। ब्लाक संसाधन केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एबीएसए शुभम कुमार और एबीआरसी रंधीर सिंह ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास शहीद स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण एसडीएम अंजली गंगवार ने किया। इस मौके पर धर्मेंद्र गौतम, अशोक चौधरी, सुधीर गर्ग, पीयूष जैन, रामसरन आर्य पूर्व विधायक, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, निरंजन प्रसाद जैसवाल, तपन जौहर व अन्य लोग मौजूद रहे।
गांव ऊंचागांव अखाड़ा में ध्वजारोहण युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीन पौनियां ने किया। इस मौके पर दिनेश फौजी, प्रबल प्रताप, भोला पहलवान, मथुरा प्रसाद आदि थे। कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। यात्रा का नेतृत्व रालोद नेता प्रवीन पौनियां ने किया। यात्रा में आशीष ठेंनुआ, भूरा पहलवान, अनिल, धर्मेंद्र, दिनेश, नितिन, प्रदीप चौधरी, ऊधम सिंह आदि थे।
आत्मनिर्भर सहकारी समिति छावा कुरसंडा पर ध्वजारोहण अध्यक्ष डॉ. तरुण कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रताप सिंह, रोहताश, सत्यप्रकाश, हमीद खां, सुबोध सिंह, जवाहर मुखिया, चंद्रभान सिंह, होशियार सिंह, सोनवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अनिल कुमार आदि थे। हाथरस रोड स्थित आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज में ध्वजारोहण चेयरमैन धर्मेंद्र गौतम ने किया। इस मौके पर डायरेक्टर पीयूष जैन, आरती गौतम आदि मौजूद थे।
जीएस कॉलेज कुरसंडा में ध्वजारोहण विमल कुमार वर्मा और मनोज कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर धीरज वर्मा, पवन कुमार, शिव कुमार, तुषार वर्मा आदि थे। सादाबाद पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में ध्वजारोहण डायरेक्टर डॉ. पम्मी चौधरी और जुबैर सलमानी ने किया।
अभयपुरा स्थित नारायण इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण चेयरमैन हरीश चौधरी ने किया। इस मौके पर विजेंद्र सिंह,अनिल कुमार सिंह, अभिषेक, सोनिका जैन, रौली अग्रवाल आदि थे। नगला शेखा स्थित रोशनलाल इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण प्रबंधक डॉ सूरज चौधरी व प्रधानाचार्य अखिलेश उपाध्याय ने किया। इस मौके पर लोकेश चौधरी, रूप सिंह, सत्यवीर, बृजेश गौतम आदि थे।
सादाबाद इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण प्रबंधक मेहमूद अली खां और प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर नव युवक संघ के अध्यक्ष रामदास एडवोकेट ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पम कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर जगदीश पेंटर, जेपी सागर आदि थे।
गांव अलिया में शहीद जवाहर सिंह की प्रतिमा पर प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष महाराज सिंह द्वारा माल्यार्पण किया। इस मौके पर डॉ. अजीत सिंह, रनवीर सिंह, बलवीर सिंह, डॉ वीरेंद्र सिंह, शरीफ खान, जयपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, दिगंबर सिंह, सुरेशचंद्र, दिनेश पहलवान, सतीश आदि थे। माया राजेंद्र महाविद्यालय, श्री कर्ण सिंह इंटर कॉलेज तसींगा में प्रबंधक सतेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
ग्राम पंचायत सलेमपुर में ध्वजारोहण पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा भाजुद्दीन और ग्राम प्रधानपति रवि पहलवान व अन्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डीसी पब्लिक स्कूल मथुरा रोड में ध्वजारोहण संस्थापक राधेश्याम वर्मा ने किया। इस मौके पर संचालक नीरज वर्मा, एमएस वर्मा आदि थे।

सेंट वीएमडीएस पब्लिक स्कूल सादाबाद में प्रबंधक देवेंद्र गोयल ने ध्वजारोहण किया। सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रामेश्वर सिंह जैसवाल और प्रधानाचार्य डॉ जगदीश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। डाकखाना रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, जितेंद्र गौतम व अन्य लोगों ने किया।

शहीद स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बस स्टेंड पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान में शामि

शहीद स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बस स्टेंड पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान में शामि- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed