फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sale of fertilizers, license suspended without POS machine

हाथरस: बिना पीओएस मशीन के हो रही थी उर्वरकों की बिक्री, लाइसेंस सस्पेंड

Fri, 24 Jul 2020 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sale of fertilizers, license suspended without POS machine
हाथरस: उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापे के दौरान उत्पादों की चेकिंग करते जिला कृषि अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान चार उर्वरकों के नमूने लिए। वहीं एक उर्वरक विक्रेता पीओएस मशीन के बिना उर्वरकों की बिक्री करते हुए पाया गया। इस पर उक्त विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया। जिला कृषि अधिकारी ने एक कंपनी की बिक्री को प्रतिबंधित किया है।
छापेमारी के दौरान सामने आया कि बिसाना स्थित विशाल खाद भंडार के यहां बिना पीओएस मशीन के उर्वरकों की बिक्री की जा रही थी। किसानों से बिना आधार कार्ड लिए ही उर्वरकों की जमकर बिक्री की जा रही थी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उक्त विक्रेता द्वारा स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर नहीं दिखाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विक्रेता द्वारा बिना लाइसेंस के जमाखोरी भी की जा रही थी। इस आधार पर विशाल खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। कोरल एग्रो साइंस गाजियाबाद के प्रोडेक्ट पर पोषक तत्वों का उल्लेख न होने की दशा में कपंनी की बिक्री को प्रतिबंध कर दिया है। चार उर्वरकों के नमूने भी लिए हैं। नीरज खाद भंडार बिसाना में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed