फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sahpau district tops in the quiz

हाथरस : क्विज में सहपऊ जिले में सबसे ऊपर

Fri, 17 Sep 2021 08:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sahpau district tops in the quiz
घनश्याम सिंह
विज्ञापन

हाथरस। मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला के तहत प्रत्येक शनिवार को बेसिक के स्कूलों के बच्चों की ऑनलाइन क्विज हो रही है। इसमें विकास खंड सहपऊ की टीम की मेहनत और बच्चों में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को लेकर उत्साह होने के कारण यह विकास खंड सबसे आगे है। यह प्रतियोगिता कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को तीन भागों में विभाजित करके कराई जा रही है।
क्विज ई-पाठशाला की एक नई शृंखला है। इसमें रोचक सामग्री साझा की जा रही है। कोरोना संक्रमण के चलते बेसिक शिक्षा विभाग में कई परिवर्तन हुए हैं। इसमें ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन प्रमुख है। अब बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के साथ विषयों के संबंधित क्विज का भी ऑनलाइन आयोजन कराया जा रहा है, ताकि कोविड के कारण इन बच्चों की पढ़ाई के नुकसान को कम किया जा सके। घर ही बन जाएगा विद्यालय हमारा, हम चलाएंगे ई- पाठशाला की थीम पर इस क्विज का हर शनिवार को आयोजन हो रहा है। संवाद
विज्ञापन

ये है विकास खंडवार प्रतियोगिता में प्रतिभाग की स्थिति
हाथरस। विकास खंड सहपऊ 236 बच्चों ने ऑनलाइन क्विज में हिस्सा लिया, जबकि हसायन के 34, हाथरस के 69, मुरसान के 22, सादाबाद के आठ, सासनी के 72 और सिकंदराराऊ के 43 बच्चों ने ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) व्यक्तिगत रुचि लेकर ऑनलाइन क्विज में बच्चों को प्रतिभाग करा रहे हैं, वहां की स्थिति अच्छी है। यही कारण है कि जनपद में सहपऊ विकास खंड टॉप पर है। दूसरे ब्लॉक के बीईओ व शिक्षकों को भी इसमें रुचि लेनी चाहिए। इस प्रतियोगिता का आयोजन इसलिए कराया जा रहा है, ताकि बच्चे कुछ सीखें और उनकी पढ़ने की क्षमता विकसित हो सके।
-शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed