{"_id":"608da0a38ebc3e864c3d115d","slug":"hathras-sadar-mla-gave-15-lakh-rupees-for-oxygen-medicine-hathras-news-ali262267475","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सदर विधायक ने ऑक्सीजन, दवा के लिए दिए 15 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सदर विधायक ने ऑक्सीजन, दवा के लिए दिए 15 लाख रुपये
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने जिले में ऑक्सीजन, दवा और अन्य चिकित्सकीय उपकरणों के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये रुपये देने की घोषणा की है और इस सिलसिले में डीएम को पत्र भी भेजा है। इधर, कोरोना संक्रमण के सिलसिले में विधायक की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी फोन पर वार्ता हुई। विधायक ने सीएमओ की शिकायत की है और उन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने मुख्यमंत्री से फोन पर हुई वार्ता में उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में पिछले साल की वेंटिलेटर ही उपलब्ध करा दिए गए थे, लेकिन यह अभी तक शुरू ही नहीं हो पाए हैं। ऐेसे में मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा।
विधायक ने बताया कि पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने जब इस सिलसिले में सीएमओ से मिलकर वार्ता की तो सीएमओ ने उनसे टेक्नीशियन व चिकित्सक न होने की बात कही। विधायक ने सीएमओ की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। साथ ही कहा है कि सीएमओ की लापरवाही के कारण ही जिले में स्थिति भयावह है और मरीजों को वेंटिलेटर, रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए भटकना पड़ रहा है।