फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rohingya is the biggest curse for the country: Sakshi Maharaj

हाथरस: रोहिंग्या देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है-साक्षी महाराज

Mon, 16 Dec 2019 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Rohingya is the biggest curse for the country: Sakshi Maharaj
हाथरस: उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज का बड़ी माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत करते नगर पाल - फोटो : HATHRAS
रोहिंग्या देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप: साक्षी महाराज
विज्ञापन

उन्नाव के भाजपा सांसद ने लगाया आरोप कि ममता और कांग्रेस करा रहे बंगाल और असम में उपद्रव
चिन्मयानंद और कुलदीप सेंगर से जुड़े सवालों को टाल गए साक्षी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा रोहिंग्या मुसलमान इस देश के लिए अभिशाप है। पश्चिमी बंगाल में जो इस बिल का विरोध कर रहे हैं, उनमें 99 प्रतिशत रोहिंग्या ही है। वोटों की खातिर ममता बनर्जी और कांग्रेस इस बिल का विरोध कर रहे हैं। वह यहां महाजन गली में उमेश शर्मा के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केवल पश्चिमी बंगाल और असम में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जो उपद्रव हो रहा है, वह योजनाबद्ध तरीकेे से ममता बनर्जी व कांग्रेस द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोग वोटों के भेड़िये यह बिल काफी सोच समझ कर लाया गया है। बंाग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान का राष्ट्र धर्म इस्लाम है। धर्म के आधार पर जो लोग वहां पीड़ित हैं, उन लोगों के लिए अपने देश में दरवाजे खोले गए हैं। हिंदुस्तान के मुसलमानों को इसमें छेड़ा नहीं गया है। उन्होंने इस बिल को लेकर उपद्रव कर रहे लोगों से कहा कि वह पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के धैर्य की परीक्षा नहीं लें।
विज्ञापन

साक्षी महाराज ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। स्वामी चिन्मयानंद के प्रकरण में उन्होंने कहा कि हालांकि यह मामला कोर्ट में है और दूध का दूध पानी का पानी होगा, लेकिन सवाल यह है कि एक लड़की ने 49 बार स्वामी चिन्मयानंद का वीडियो बनाया तो आखिर उसने पहली बार में इसकी शिकायत पुलिस से क्यो नहीं की। ऐसे में चिन्मयानंद का दुष्कर्म हुआ या उस लड़की का। विधायक कुलदीप सेंगर के मामले में उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्ट में लंबित है। ऐसे में वह कुछ नहीं कहेंगे। हैदराबाद की घटना पर उन्होंने कहा ऐसे पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed