{"_id":"5df3dbb48ebc3e882254b684","slug":"hathras-roadways-left-with-winter-sweat-loss-of-thousands-hathras-news-ali221374186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सर्दी के साथ रोडवेज के छूटे पसीने, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सर्दी के साथ रोडवेज के छूटे पसीने, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
सर्दी के साथ रोडवेज के छूटे पसीने, हजारों का नुकसान
यात्रियों के अभाव में खड़ी रही बसें, काफी बसों का नहीं हुआ संचालन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सर्दी के बढ़ने के साथ लोगों की कंपकंपी छूट रही है तो वहीं रोडवेज अधिकारियों के पसीने छूट गए हैं। यात्रियों के अभाव में बसें खाली दौड़ रही है। काफी बसों का संचालन नहीं हुआ। इस कारण हाथरस डिपो को एक दिन में हजारों का नुकसान हुआ है। अधिकारी अब आमदनी को बढ़ाने को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं।
सर्दी बढ़ने के साथ यात्री घरों से नहीं निकल रहे हैं। इस कारण यात्रियों के इंतजार में खड़ी या फिर खाली दौड़ रही है। शुक्रवार को हाथरस डिपो की कई बसों का संचालन नहीं हुआ जो बसें निर्धारित रूट पर चलाई गई। उनमें यात्रियों की कमी रही।
इस कारण हाथरस डिपो एक दिन में करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि यात्रियों के अभाव में बसें खाली दौड़ रही है। थोड़ा आमदनी प्रभावित हुई है।