{"_id":"601459a08ebc3e088d695d92","slug":"hathras-roadways-buses-will-be-invoiced-if-traffic-rules-are-broken-hathras-news-ali2549559126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : यातायात नियम तोड़ने पर रोडवेज बसों का होगा चालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : यातायात नियम तोड़ने पर रोडवेज बसों का होगा चालन
विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस के चालक की सीट बेल्ट चेक करते एआरटीओ।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज बसों में सीट बेल्ट टूटी हुई हैं। इस बात का खुलासा सड़क सुरक्षा माह के तहत चल रही चेकिंग में हुआ है। एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों ने शुक्रवार को हाथरस डिपो की बस को रोककर चालक से कहा, सीट बेल्ट लगाओ। चालक ने कहा, टूट रही है। एआरटीओ ने चालक से कहा कि एआरएम से कहकर सभी बसों में सीट बेल्ट को दुरुस्त कराओ। वरना सीट बेल्ट न लगाने पर चालान होगा।
प्रदेश सरकार लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा माह के तहत अभियान चला रही है। वहीं रोडवेज बसों के चालक यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
एआरटीओ प्रवर्तन व ट्रैफिक पुलिस ने सिकंदाराराऊ मार्ग पर रोडवेज बस को चेकिंग के लिए रोका। उसमें सीट बेल्ट टूटी हुई थी। इस पर अफसरों ने नाराजगी जताई। एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम का कहना है कि रोडवेज बस के चालक सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करेंगे तो उनका चालान काटा जाएगा।