फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: RLD is busy in regaining its lost existence through the Kisan movement

हाथरस : किसान आंदोलन के जरिये अपना खोया वजूद फिर हासिल करने में जुटा रालोद

Sat, 13 Feb 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hathras: RLD is busy in regaining its lost existence through the Kisan movement
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

किसान आंदोलन के जरिये राष्ट्रीय लोकदल अपना खोया जनाधार हासिल करने में जुटा है। सादाबाद में 15 फरवरी को किसान महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी का आगमन भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।
गौरतलब है कि सादाबाद और हाथरस क्षेत्र पर रालोद की मजबूत पकड़ रही है और यहां के जाट समाज मतदाता रालोद का वोट बैंक रहा है। हाथरस लोकसभा सीट पर वर्ष 2009 का चुनाव भी रालोद ने जीता। इससे पहले सादाबाद और हाथरस विस सीट भी कई बार रालोद ने जीती या फिर प्रत्याशियों ने कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन

इसकी वजह यह रही कि दोनों सीटों पर जाट मतदाता अच्छी संख्या में थे और यह रालोद का मुख्य आधार थे। तदुपरांत जाट रालोद से भाजपा में चला गया और रालोद इस जिले में हाशिये पर चला गया। अब रालोद किसान आंदोलन में अपनी प्रभावी भूमिका निभा रहा है। इसके चलते रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी लगातार सभाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत की सादाबाद में 15 फरवरी को किसान महापंचायत होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि किसान आंदोलन के चलते रालोद फिर अपनी खोई जमीन पाने में लगा है। रालोद के नेता भी इस महापंचायत को सफल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed