फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: RLD activists and officials, who were angry with lathi charge on Jayant, staged sit-in demonstration

हाथरस: जयंत पर लाठीचार्ज से गुस्साए रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2020 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hathras: RLD activists and officials, who were angry with lathi charge on Jayant, staged sit-in demonstration
हाथरस: राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सादाबाद में नायब तहसीलदार को ज? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र में बिटिया के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी पर किए गए लाठीचार्ज से गुस्साए रालोद के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सोमवार को सादाबाद के मथुरा अड्डा तिराहा स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया। रालोद कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राकेशचंद्रा को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
रालोद के बृज क्षेत्र अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य गुड्डू चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन में लोकतंत्र में संविधान की हत्या की जा रही है। निहत्थे रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी और किसानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करवाकर भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया दिखाया है। इससे प्रदेशभर के रालोद कार्यकर्ताओं, चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों और पदाधिकारियों के अलावा किसानों में बेहद गुस्सा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाए कि हाथरस के एक प्रशासनिक अधिकारी के आदेश पर यह लाठीचार्ज किया गया, जो कि घोर निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि इस प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही जिन पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज किया है, उनके खिलाफ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की हत्या की साजिश की एफआईआर दर्ज की जाए और सभी को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए। युवा रालोद के प्रदेश सचिव ईशान चौधरी ने कहा कि यदि राष्ट्रीय लोकदल को आठ दिन के अंदर जांच कराकर न्याय नहीं मिला तो रालोद न्याय के लिए उग्र प्रदर्शन करने पर बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद नेता चंद्रेश चौधरी, रामसहाय चौधरी, दीपू चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह चौधरी, सचिन पचहरा, इरफान मलिक ने भी जयंत चौधरी और रालोद कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज की भर्त्सना की और सरकार पर हिटलरशाही रवैया दिखाने का आरोप लगाया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह परिहार, आशीष ठेनुआं, रमेश ठेनुआं, रामनारायण वर्मा, बहादुर सिंह एडवोकेट, हरेंद्र सिंह चौधरी, कुंजिल सिंह एडवोकेट, कर्मवीर सिंह, भूरा पहलवान, कृष्णा चौधरी, अजय चौधरी, विवेक चौधरी, सुरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह चारग, अनिल बधौतिया, विनोद उर्फ गुड्डू चौधरी, मोनवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुलिस ने कब्जे में लिया पुतला, कार्यकर्ताओं से नोकझोंक
सादाबाद। धरना-प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूंकने के प्रयासों को पुलिस प्रशासन ने विफल कर दिया। दरअसल, धरना-प्रदर्शन के बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंकने की योजना बना रखी थी, लेकिन किसी प्रकार इसकी भनक स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को लग गई, जिसके बाद पुतले को फूंकने से पहले ही पुलिस ने इसको कब्जे में ले लिया। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर एसएसआई अनिल कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed