फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Risked migrants at home, now duty crisis

हाथरस: जान जोखिम में डाल प्रवासियों को पहुंचाया घर पर, अब ड्यूटी का संकट

Sat, 04 Jul 2020 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Risked migrants at home, now duty crisis
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवधि में संविदा चालक परिचालकों ने प्रवासी मजदूरों को जान जोखिम में डालकर उनके घरों तक पहुंचाया। अब हाथरस डिपो के संविदा कर्मियों को निगम के अफसरों द्वारा ड्यूटी पर नहीं भेजा जा रहा है। इस कारण इन कर्मियों को जीवन व्यापन करना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को कर्मियों ने वर्कशॉप में हंगामा भी किया।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में संविदा पर कार्य करने वाले कर्मी हर रोज सुबह चार बजे वर्कशॉप पहुंच रहे हैं। इन कर्मियों के स्थान पर नियमित कर्मियों का ड्यूटी पर भेज दिया जाता है। इस कारण संविदा कर्मी निराश होकर घर लौट रहे हैं। शुक्रवार को कर्मियों का सब्र का बांध टूट गया। कर्मियों ने वर्कशॉप परिसर में हंगामा किया। ड्यूटी पर भेजने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मियों का कहना है कि लॉकडाउन में उनसे बसों का संचालन कराया गया। अब ड्यूटी पर नहीं भेजा जा रहा है। उनका वेतन नियत किलोमीटर के हिसाब से बनता है। यदि वह ड्यूटी पर नहीं जाएंगे तो उनके वेतन के लाले पड़ जाएंगे। परिवार का लालन पालन करना मुश्किल होगा। इस मामले में हाथरस डिपो एआरएम से वार्ता की गई तो वह वीडियो कांफ्रेस में थी। इस कारण सहीं जवाब नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed