फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Residents of the city will face power crisis today

हाथरस : शहर के बाशिंदे आज झेलेंगे बिजली संकट

Sat, 09 Apr 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Residents of the city will face power crisis today
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में रविवार को शाम से देर रात तक बिजली संकट गहराएगा। इस कारण चिलचिलाती गर्मी में लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ेगा। वजह यह है कि श्रीराम नवमी के मौके पर निकलने वाली तिमंजिला रथयात्रा के भ्रमण के लिए बिजली के तार हटाए जाएंगे। जिन रास्तों से यह रथयात्रा गुजरनी है, उन रास्तों के बीच से निकल रहे बिजली के तार हटेेंगे। इस कारण इनसे जुड़े इलाकों की बिजली ठप रहेगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्ष से कोरोना के चलते यह प्रसिद्ध रथयात्रा नहीं निकल पा रही थी। इस बार कोरोना के प्रतिबंध हटने के बाद इस रथयात्रा को धूमधाम से निकालने की तैयारी की गई है। 141 वीं रथयात्रा शहर के चामड़ गेट से रविवार की शाम को शुरू होगी। रथयात्रा सब्जी मंडी, नयागंज, कमला बाजार, सासनी गेट, मेंडू रोड, सिटी रेलवे स्टेशन आदि मार्गों से गुजरेगी।
विज्ञापन

बैनीराम बाग, सासनी गेट बड़ा चौराहा, बागला मार्ग, रामलीला मैदान होते हुए बैनीगंज, घंटाघर, नजिहाई बाजार, मोती बाजार, नयागंज चौराहा, सब्जी मंडी होते हुए चामड़ गेट पर पहुंचकर आधी रात के बाद समाप्त होगी। उपखंड अधिकारी प्रथम विशाल निषाद का कहना है कि रथयात्रा के रास्ते में आने वाले तारों को हटाया जाएगा। रथ के गुजरने के बाद इन तारों को तत्काल जोड़ा जाएगा, ताकि लोगों को ज्यादा बिजली संकट का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed