{"_id":"6392264cc6e9642f7e14db17","slug":"hathras-rescue-team-launched-a-search-operation-to-catch-the-violent-langur-sadabad-news-ali3065292155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हिंसक लंगूर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हिंसक लंगूर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम ने चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
हाथरस : लंगूर को पकड़ने के लिए गांव के चक्कर लगाते बचाव दल के सदस्य। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
शांत स्वभाव वाले लंगूर के हिंसक हो जाने की वजह से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। इसे पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को वाइल्ड लाइफ की टाम ने गांवों में सर्च अभियान चलाया। टीम ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी।
यह लंगूर ताजपुर व आसपास के गांव में आते-जाते लोगों पर हमला कर रहा है। ताजपुर में करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर चुका है। इससे पहले गांव दगसह में करीब दर्जन भर लोग हिंसक लंगूर का शिकार हो चुके हैं। इसे पकड़ने के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप कुमार के निर्देशन में रेस्क्यू शुरू किया गया। ताजपुर गांव की गली-गली और आसपास क्षेत्र में लंगूर की तलाश की गई लेकिन लंगूर नहीं दिखा।
इसके बाद नजदीकी गांव चिरावली में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई लेकिन लोगों का कहना है कि उन्होंने अब तक लंगूर को नहीं देखा है। टीम ने ग्रामीणों को हिंसक लंगूर से सावधान रहने और काटने पर प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान वाइल्ड लाइफ टीम के आत्मप्रकाश, रविंद्र कुमार, पप्पू चौधरी, कर्मवीर, राजकुमार, कई गांव के प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे। वन विभाग ने लोगों से लंगूर के दिखने पर जानकारी देने की बात कही। संवाद