फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Report of caste delimitation being prepared on the basis of 2011 census

हाथरस : 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार हो रही जातिगत परिसीमन की रिपोर्ट

Thu, 13 Oct 2022 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Report of caste delimitation being prepared on the basis of 2011 census
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर निकाय निर्वाचन को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरक्षण निर्धारित नहीं हुआ है। अध्यक्ष व सभासद पदों पर निर्वाचन को लेकर जातिगत परिसीमन के आंकड़े को लेकर अपने अपने कयास लगा रहे हैं। इसी आधार पर क्षेत्रों में भी चुनाव लड़ने की तैयारी करने वालों ने क्षेत्र में काम काज शुरू कर दिया है। वहीं वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही इस बार जातिगत आंकड़े तैयार किए गए हैं।
नगर निकाय के चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं। इस जिले में हाथरस और सिकंदराराऊ नगर पालिका के अलावा सादाबाद, सहपऊ, सासनी, मेंडू, पुरदिलनगर, हसायन नगर पंचायतें हैं। अभी तक चुनाव को लेकर आरक्षण तय नहीं हुआ है कि कौन सी सीट किसके लिए आरक्षित होगी लेकिन तैयारी में सभी प्रमुख दल जुटे हैं।
विज्ञापन

सबकी टकटकी आरक्षण पर लगी है। 2011 की जनगणना के आधार पर वार्ड वार परिसीमन प्रशासन की ओर से तैयार कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। इस रिपोर्ट में विगत में सीट किस वर्ग में थी, इस संबंध में भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed