{"_id":"5ff4b2438ebc3e328f3ae41b","slug":"hathras-rehearsal-for-vaccination-of-kovid-19-hathras-news-ali252944668","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोविड-19 के टीकाकरण के लिए हुआ पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोविड-19 के टीकाकरण के लिए हुआ पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
हाथरस : कोविड 19 के टीकाकरण के लिए आयोजित रिहर्सल का जायजा लेते सीएमओ व जिला प्रितिरक्षण अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना के टीकाकरण के लिए मंगलवार को जिलेभर में छह निर्धारित केंद्रों पर मॉक ड्रिल हुई। यह पूर्वाभ्यास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी, शहरी स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी व एमडी टीबी अस्पताल में शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से कोविड-19 के टीकाकरण की तैयारियों को परखा।
निर्धारित केंद्रों और समय पर कोविड-19 के टीकाकरण के लिए मंगलवार को रिहर्सल शुरू हुआ। टीकाकरण कक्ष में जाने से पहले वहां पर मौजूद पुलिस कर्मी द्वारा सूची से लाभार्थी के नाम का मिलान किया गया। इसके बाद उसे कोविड-19 के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी देकर टीकाकरण कक्ष में भेजा गया। यहां से उसे निरीक्षण कक्ष में आधा घंटे रोका गया। निरीक्षण कक्ष सभी सुविधाओं से लैस था, ताकि किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति के आने पर संबंधित लाभार्थी को वहां पर उपचार दिया जा सके।
कोविड-19 के वैक्सीनेशन के लिए प्रथम चरण के टीकाकरण की स्वास्थ्य विभाग तैयारी पूरी कर चुका है। इसमें जिले भर के 6,015 निजी व सरकारी डॉक्टरों को कोविड को पोर्टल पर अपडेट किया गया है। सीमएओ डॉ. बृजेश राठौर व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण किया। एब्ल्यूएचओ की प्रीति रावत, डॉ. प्रभाकर वर्धन कौशिक स्टेट ऑब्जर्वर ने भी कोविड-19 के टीकाकरण की मॉक ड्रिल की हकीकत को जाना और कुछ आवश्यक निर्देश केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को दिए।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल का आयोजन व्यवस्थाओं को परखने के लिए किया गया है, जिससे टीका आने के बाद किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। टीका लगने के बाद भी कोविड 19 के नियमों का पालन करना जरूरी है, जिसमें मास्क व दो गज की दूरी बहुत जरूरी है।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ