{"_id":"60a952ec8ebc3e5557096f2f","slug":"hathras-rehdi-trackers-will-get-one-thousand-rupees-allowance-hathras-news-ali2636961185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रेहड़ी, पटरी वालों को मिलेगा एक हजार रुपये का भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रेहड़ी, पटरी वालों को मिलेगा एक हजार रुपये का भत्ता
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सरकार की घोषणा के बाद पटरी दुकानदारों को कोरोना काल में भरण-पोषण भत्ता देने की योजना पर नगर पालिका प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। नगर पालिका के कर्मियों द्वारा रेहड़ी पटरी वालों के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। संबधित अधिकारी के सत्यापन के बाद आवेदकों की सूची शासन को भेजी जाएगी। योजना की धनराशि सीधे आवेदक के खाते में आएगी। इससे उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इसके चलते दिहाड़ी पर काम करने वालों को जीवन यापन में कठिनाइयां आ रही हैं। दिहाड़ी पर काम करने वालों को एक हजार रुपये का भरण पोषण भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए पात्रों का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है।
इसके लिए नगर पालिका के कर्मचारी फॉर्म भरवा रहे हैं। संबधित अधिकारी से सत्यापन के बाद सूची शासन को जाएगी। उसके बाद डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में राशि आएगी। आवेदक को बैंक की पासबुक की फोटो कापी, एक फोटो व फॉर्म भरकर देना होगा।