फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Recipients get relief, now will have to pay one percent market fee

हाथरस : आढ़तियों को मिली राहत, अब देना होगा एक प्रतिशत मंडी शुल्क

Wed, 02 Dec 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Recipients get relief, now will have to pay one percent market fee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के आढ़तियों को मंडी टैक्स में रियायत मिल गई है। अब आढ़तियों को डेढ़ प्रतिशत की जगह एक प्रतिशत मंडी शुल्क देना होगा। बीते 27 नवंबर को मंडी प्रशासन को इसका आदेश भी मिल गया है। इससे करीब दो सौ आढ़तियों को राहत मिलेगी। वहीं दिसम्बर में मंडी का राजस्व गिरेगा।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने बीते महीनों में किसानों की आय को दुगनी करने के लिए 46 तरह की फल सब्जियों को मंडी शुल्क से बाहर कर दिया। इस कारण राजस्व में काफी अंतर आया है। अब तक मंडी प्रशासन द्वारा डेढ़ प्रतिशत मंडी शुल्क व आधा प्रतिशत विकास शुल्क लिया जा रहा था।
विज्ञापन

अब बीते 27 नवंबर को मंडी टैक्स एक प्रतिशत लेने की अधिसूचना जारी हो गई। इससे आढ़तियों को काफी राहत मिली है। इस माह टैक्स कम होने की बात को ध्यान में रखते हुए कर्मियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि अब मंडी शुल्क एक प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed