फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: RC issued to 1600 vehicle owners for not depositing road tax

हाथरस : मार्ग कर जमा नहीं करने पर 1600 वाहन स्वामियों को आरसी जारी

Thu, 25 Nov 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: RC issued to 1600 vehicle owners for not depositing road tax
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मार्ग कर जमा नहीं करने पर एआरटीओ कार्यालय से जिले के 1600 वाहन स्वामियों को 26 लाख रुपये की आरसी जारी की गई है। नोटिस की तीन महीने की अवधि पूरी होने के बाद जल्द और बकायेदारों पर आरसी पहुंचेगी। इसमें 126 बकाएदारों द्वारा मार्ग कर को जमा कर दिया गया है। लगातार एआरटीओ प्रशासन द्वारा बकाया को लेकर चले अभियान का वाहन स्वामियों पर असर पड़ा है। इसलिए वाहन स्वामियों ने बकाया जमा करने की सुध ले ली।
उल्लेखनीय है कि जिले दो लाख से अधिक वाहन सड़कों पर डगर भर रहे हैं। इसमें करीब 3600 स्वामियों ने मार्ग जमा नहीं किया। एआरटीओ कार्यालय से वाहन स्वामियों को मार्ग जमा करने के लिए सूचना भी दी गई, लेकिन बकायेदारों ने कार्यालय की ओर रुख तक नहीं किया। इसे लेकर एआरटीओ कार्यालय से पहले चरण में 1600 वाहन स्वामियों को 26 लाख रुपये की आरसी जारी की गई।
विज्ञापन

उसके बाद 126 लोगों ने मार्ग जमा किया। बकाया वसूलने के लिए एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने अभियान चलाया। काफी वाहनों को बंद किया। बाकी वाहन स्वामियों को नोटिस भेजने के बाद अभी समय अवधि पूरी नहीं हुई है। इस कारण इन वाहन स्वामियों को आरसी जारी नहीं हो सकी है। जल्द इनको भी आरसी जारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed