{"_id":"5eed10288ebc3e433011372f","slug":"hathras-ration-rice-was-procured-from-card-holders-police-went-absconding-hathras-news-ali2365729194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कार्डधारकों से खरीद रहा था राशन का चावल, पुलिस देख हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कार्डधारकों से खरीद रहा था राशन का चावल, पुलिस देख हुआ फरार
विज्ञापन
हाथरस: राशन के चावल को देखते पुलस कर्मी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में राशन के चावलों को खरीदने का काम जोरों पर है। गेहूं और चावल की कालाबाजारी करने वाले माफिया ने अब गेहूं खरीदने का नया तरीका निकाल लिया है। माफिया ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ई रिक्शा चालक व स्कूटी के माध्यम से अपने यहां काम करने वाले लोगों को उतार दिया है।
यह लोग डीलर के यहां से उपभोक्ता द्वारा चावल खरीदने के बाद उनसे अधिक रेट में चावलों को खरीद लेते हैं, फिर इस चावल की कालाबाजारी जमकर की जाती है। ऐसा ही मामला शुक्रवार को गांव गिजरौली में सामने आया। यहां पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक चावल से भरे हुए कट्टे पकड़े हैं। पुलिस को देखकर राशन के चावल खरीदने वाला व्यक्ति फरार हो गया।
पुलिस ने चावल के कट्टे व इस व्यक्ति की मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार चावल की खरीद-फरोख्त करने में शहर के रसूखदार लोगों का हाथ है। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि अभी पुलिस द्वारा इस मामले की कोई जानकारी विभाग को नहीं दी गई है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।