फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rally kicked out message of women's empowerment

हाथरस : रैली निकालकर दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश

Fri, 05 Feb 2021 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Rally kicked out message of women's empowerment
हाथरस : सरस्वती डिग्री कॉलेज के एनएसएस के शिविर में मंचासीन प्राचार्य व अन्य। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरस्वती डिग्री कॉलेज के एनएसएस के शिविर में तीसरे दिन महिला सशक्तीकरण विषय पर रैली निकाली गई। इसके माध्यम से ग्रामीणों को नारी का सम्मान करने का संदेश दिया गया।
रैली के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सरस्वती डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश ने की। मुख्य अतिथि आरडी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. सुषमा यादव, डॉ. बरखा, डॉ. शालिनी शर्मा रहीं। जिले की महिला समाज कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम का स्वागत एनएसएस की छात्रा शैलजा मिश्र, प्रियंका वर्मा, भानुप्रिया और ईशू वर्मा ने किया। संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ. देवप्रकाश ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर लेफ्टिनेंट डॉ. स्वतेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए स्वयं लड़ना चाहिए। हमें लड़का और लड़कियों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। समाज कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने बताया कि हमें अपने जीवन में अनुशासन लाना चाहिए। सभी को मिलकर एक सुरक्षित समाज का निर्माण करना चाहिए। महिलाओं के लिए चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed