फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Raid on fertilizer shop in May village, warehouse seized

हाथरस : मई गांव में खाद की दुकान पर छापा, गोदाम सीज

Thu, 21 Oct 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Raid on fertilizer shop in May village, warehouse seized
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मई में एसडीएम अंजली गंगवार ने खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायत पर खाद की दुकान पर छापा मार कार्रवाई की। छापे के दौरान दुकान बंद पाई गई। हालांकि दुकान के अभयपुरा रोड स्थित गोदाम पर खाद का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ, जांच करने पर मौके पर भारी अनियमितताएं पाई गईं। गोदाम को सीज कर दिया गया।
एसडीएम अंजली गंगवार ने बताया कि गांव मई में खाद की एक दुकान की शिकायत आई थी कि खाद विक्रेता ने लंबे समय से दुकान बंद कर रखी है । खाद विक्रेता द्वारा किसानों से कहा जा रहा है कि उसके पास खाद उपलब्ध नहीं है, जबकि उसने किसी अन्य जगह पर काफी मात्रा में खाद का स्टॉक कर रखा है, जिसे वह अवैध रूप से अधिक मूल्य पर ब्लैक में बेच रहा है।
विज्ञापन

शिकायत पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो दुकान बंद पाई गई। जांच करने पर गांव मई के पास ही अभयपुरा रोड पर उसी खाद विक्रेता का एक गोदाम मिला, जहां खाद का स्टॉक मिला। मौके पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी बरामद हुई, जिसमें खाद के कट्टे भरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच करने पर उनमें भारी अनियमितता पाई गईं। गोदाम को सीज कर दिया गया है। खाद विक्रेता को नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed