फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Raid at 12 doctors, documents sought in three days

हाथरस : 12 चिकित्सकों के यहां छापा, तीन दिन में मांगे दस्तावेज

Wed, 03 Aug 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Raid at 12 doctors, documents sought in three days
सासनी में छापा मारती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र में कई अप्रशिक्षित चिकित्सकों के यहां छापा मारा। टीम को देखकर कई अप्रशिक्षित चिकित्सक दुकान बंद कर भाग गए। संचालित मिलीं दुकानों पर मौजूद चिकित्सकों को नोटिस देकर उन्हें तीन दिन के अंदर अपने प्रमाण पत्र दिखाने के लिए कहा गया है।
टीम ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डॉ. दलवीर सिंह रावत ने बताया कि लगातार क्षेत्र से अप्रशिक्षित चिकित्सकों के बारे में शिकायतें प्राप्त हो रहीं थीं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में छापा मारकर करीब 12 चिकित्सकों को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जीयो ई क्लीनिक, पेश केयर पैथोलॉजी, डा. एनके राय क्लीनिक, चांद बाबू क्लीनिक, फरदीन क्लीनिक, खुशी हॉस्पिटल, राजू क्लीनिक, डॉ. हरीश चंद्र क्लीनिक, खान डेंटल क्लीनिक, प्रज्ञा पैथोलॉजी पर जांच की गई। इनसे तीन दिन में कागजात उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। पाठक केयर पर भी जांच की गई तो वह अपनी पैथी से अलग एलोपैथी में उपचार करते पाए गए। अग्निशमन एवं भवन में वेंटीलेशन की व्यवस्था नहीं थी। वहीं राधे हॉस्पिटल, बजरंग अस्पताल एवं सुशीला हॉस्पिटल के पंजीकरण एवं अन्य दस्तावेज सही पाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed