फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Question on security from theft incident in Mandi Committee

हाथरस : मंडी समिति में हुई चोरी की घटना से सुरक्षा पर सवाल

Sat, 05 Mar 2022 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Question on security from theft incident in Mandi Committee
हाथरस : मंडी समिति में दुकानों में चोरी के बाद आढ़तियों की सचिव से होती नोक-झोंक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति में हुई चोरी की घटना ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने यह वारदात पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर की है। मंडी में छह से अधिक सुरक्षा कर्मी रात में तैनात रहते हैं। मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे शोपीस बने हुए हैं।
उल्लेखनीय है हाथरस मंडी समिति में तीन निकास द्वार हैं। सुरक्षा के लिहाज से दो गेट आम तौर पर बंद ही रहते हैं। मंडी की सुरक्षा के लिए छह कर्मी लगे हुए हैं। इतना सब होने के बाद चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि चोरों ने तीन दुकानों के ताले चटका दिए। खास बात यह है कि जिन दुकानों में चोरी हुई है, वहां से पुलिस चौकी भी कुछ दूरी पर है।
विज्ञापन

मंडी समिति में सीसीटीवी कैमरे भी खराब हैं। तीसरी बार हुई चोरी की घटना ने व्यापारियों को झकझोर दिया है। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि रात में ड्यूटी करने वाले सभी सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लाइटें जल्द सही कराई जाएंगी। हाई मास्क लाइट के लिए ऊंची सीढ़ी नहीं मिल पा रही है। इस कारण लाइट सही नहीं हो पाई हैं। जल्द सीढ़ी का इंतजाम कर लाइटों को सही कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed