{"_id":"62225cc0e5b810608206b2c5","slug":"hathras-proposal-sent-to-the-government-for-the-construction-of-80-anganwadi-buildings-hathras-news-ali2864283179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 80 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 80 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बाल विकास एवं पुष्टाहार परियोजना विभाग की ओर से जिले में नए 80 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अब विभाग को शासन व निदेशालय स्तर से इन केंद्रों के भवन निर्माण को मिलने वाली हरी झंडी का निर्माण है, जिससे किराये व अन्य स्थलों पर चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्र अपने भवन में संचालित हो सकें।
जिले में कई आगंनबाड़ी केंद्र किराये के भवनों के अलावा अन्य सरकारी भवनों में संचालित हो रहे हैं। इस कारण कई बार दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। बाल विकास एवं पुष्टाहार परियोजना विभाग की ओर से अब जिले के सभी विकास खंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस आधार पर 80 नए भवनों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों व निदेशालय को भेजा गया है, जिससे नए भवनों में केंद्रों का संचालन हो सके। अब विभाग को शासन स्तर से इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने का इंतजार है। मंजूरी के बाद ही शासन स्तर से बजट जारी किया जाएगा। वहीं भवन निर्माण में मनरेगा का अंश भी शामिल किया जाएगा। संवाद
विभाग की ओर से तीनों विकास खंडों में आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। तीनों ब्लॉकों से 80 केंद्रों के भवन निर्माण को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
-धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, जिला कार्यक्रम अधिकारी