फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Professor Case Principal of Hathras Bagla Mahavidyalaya arrested

Hathras Professor Case: छात्राओं ने की यौन शोषण की शिकायत तो धमकाकर भेजा, प्रिंसिपल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 23 Apr 2025 10:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 23 Apr 2025 10:06 AM IST
सार

इस मामले में कुछ पीड़ित छात्राओं ने अपने बयान पुलिस को दर्ज कराए हैं। इन बयानों में यह सामने आया था कि छात्राओं द्वारा अपने यौन शोषण की शिकायत प्राचार्य से की गई थी, लेकिन प्राचार्य द्वारा इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया और छात्राओं को धमकाते हुए वापस भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Hathras Professor Case Principal of Hathras Bagla Mahavidyalaya arrested
बागला महाविद्यालय के प्राचार्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रों के यौन शोषण के मामले में प्रोफेसर रजनीश के बाद अब पीसी बागला महा विद्यालय के प्राचार्य महावीर सिंह छोकर पर पुलिस ने अपना शिकंजा कर दिया है। पुलिस ने छात्राओं के यौन शोषण मामले में प्रोफेसर रजनीश कुमार के बाद प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिंहा ने बताया कि इस मामले में कुछ पीड़ित छात्राओं ने अपने बयान पुलिस को दर्ज कराए हैं। इन बयानों में यह सामने आया था कि छात्राओं द्वारा अपने यौन शोषण की शिकायत प्राचार्य से की गई थी, लेकिन प्राचार्य द्वारा इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया और छात्राओं को धमकाते हुए वापस भेज दिया गया।  इससे स्पष्ट होता है कि छात्रों के यौन शोषण की जानकारी होने के बाद भी अपराध को लगातार बढ़ावा देने में प्राचार्य की भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि हाथरस में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. रजनीश की छात्राओं का यौन शोषण किया। उसने छात्राओं को अश्लील वीडियो बनाए। उसने खुद अपने मोबाइल से ही रिकॉर्ड की थीं। ऐसे कई वीडियो मिले हैं। 

विज्ञापन

छात्राओं के साथ अश्लीलता करता था प्रोफेसर
कुछ फोटो भी सामने आये, जिसमें प्रोफेसर डॉ. रजनीश कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लीलता करता दिख रहा है। पुलिस ने फोटो में दिख रही छात्राओं के नाम पता जानने की कोशिश की, लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस को कोई सहयोग नहीं दिया गया। 

लोक-लाज के चलते बयान दर्ज कराने सामने नहीं आई छात्राएं
प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के यौन शोषण मामले पुलिस इस मामले से जुड़ी पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। लेकिन, अभी भी कुछ छात्राएं लोक-लाज के चलते बयान दर्ज कराने से बच रही हैं। हालांकि, कुछ छात्राएं ने हिम्मत कर आगे आई हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: प्रदेश के 40 जिलों में आज हीट वेव की चेतावनी, 13 जिलों में उष्ण रात्रि का अलर्ट भी जारी; यहां चलेगी लू

प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था रजनीश
प्रोफेसर रजनीश कुमार के खिलाफ छात्राओं के यौन शोषण के मुकदमे दर्ज किए थे। मुकदमों के दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को प्रयागराज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले की कड़ियों को जोड़ने में लगी है। आरोपी के जेल जाने के बाद भी यौन शोषण की शिकायतें सामने आई।

पीड़िताएं बिना नाम के शिकायती पत्रों को भेजे। सभी शिकायतों में नौकरी दिलवाने के नाम पर, अधिक नंबर देने के नाम पर व मंहगे मंहगे गिफ्ट दिए जाने के बाद यौन शोषण किए जाने की बात लिखी गई थी। इन शिकायतों के आने के बाद पुलिस पीड़िताओं की तस्दीक में जुट गई है। हालांकि, अभी कोई पीड़िता सामने नहीं आई है। इन शिकायती पत्रों के आधार पर पुलिस पीड़िता की पहचान करने में जुटी। इन शिकायती पत्रों के जरिए प्रोफेसर रजनीश की करतूत सामने आई।

प्रोफेसर हंसी-मजाक से करता था शुरुआत, विरोध न होने पर झांसे में ले लेता
पीसी बागला महाविद्यालय की एक पूर्व छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर रजनीश छात्राओं को मजाक-मजाक में गले लगाने और हंसी ठिठोली से शुरुआत करता था। जब छात्राएं विरोध नहीं करतीं तो उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। किसी ने शुरुआत में ही विरोध कर दिया तो फिर उसे कुछ नहीं कहता था।

छात्रा की शादी हो चुकी है। उसने बताया कि उसके साथ भी ऐसा करने की कोशिश की गई तो उसने डपट दिया था और उसके पास नहीं जाती थी। जो छात्राएं विरोध नहीं करतीं, उन्हें यह अपने जाल में फंसा लेता था। महंगे गिफ्ट देता था। नंबर बढ़वाने के चक्कर में जो छात्राएं विरोध नहीं करतीं, यह उसके जाल में फंस जाती थीं और वह उनके साथ वीडियो बना लेता था। उसने उस पर डोरे डाले थे, लेकिन वह सतर्क हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed