फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras products dominate UP International Trade Show

Hathras News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हाथरस के उत्पाद छाए

Sun, 27 Sep 2026 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 27 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Hathras products dominate UP International Trade Show
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हाथरस की हींग का लगा स्टॉल। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर से शुरू हुए पांच दिवसीय भव्य यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के पारंपरिक उत्पादों का डंका बज रहा है। देश-विदेशों से आने वाले कारोबारियों को न केवल हींग-रबड़ी का स्वाद भा रहा है, बल्कि गुलाल, पुरदिलनगर की ज्वेलरी व हवन सामग्री भी उनका ध्यान खींच रही है।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुरूप जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों (एमएसएमई) और एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) से जुड़े हस्तशिल्पियों को इस ट्रेड शो में अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

ट्रेड शो के अलग-अलग हॉलों में हाथरस की हींग, पुरदिलनगर की पारंपरिक आर्टिफिशियल ज्वेलरी, हन्नो लाला की रबड़ी, हर्बल गुलाल, हवन सामग्री, रसोई उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के स्टॉल सजे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश-विदेश से आने वाले कारोबारी प्रतिनिधि, निर्यातक और आम उपभोक्ता हाथरस के स्टॉलों पर पहुंचकर न केवल उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना कर रहे हैं। थोक आपूर्ति को लेकर पूछताछ और अग्रिम सौदे भी तय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed