{"_id":"5f076ccf8ebc3e637916a7e0","slug":"hathras-private-health-worker-killed-in-unknown-vehicle-collision-hathras-news-ali238241269","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अज्ञात वाहन की टक्कर से प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अज्ञात वाहन की टक्कर से प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी की मौत
विज्ञापन
हाथरस: मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हसायन क्षेत्र के सलेमपुर सिकतरा रोड पर किसी वाहन ने प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। 108 एंबुलेंस से स्वास्थ्य कर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मृतक के परिजन रोने-बिलखने लगे। शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा निवासी सुरेशचंद्र शर्मा (52 वर्ष) पुत्र रमेशचंद्र शर्मा हसायन में प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह सुरेशचंद्र शर्मा बाइक पर सवार हो हसायन जा रहे थे। सलेमपुर से सिकतरा रोड पर जाते वक्त किसी वाहन ने स्वास्थ्य कर्मी को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई।
घायल को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।