फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Principal-secretaries' meeting convened regarding the problem of left cattle

हाथरस : छुट्टा गोवंश की समस्या को लेकर बुलाई प्रधान-सचिवों की बैठक

Wed, 02 Nov 2022 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Principal-secretaries' meeting convened regarding the problem of left cattle
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

छुट्टा गोवंश की समस्या को लेकर कई किसान विधायक गुड्डू चौधरी से मिले थे। विधायक की तहसील में मवेशी भरने की चेतावनी से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। छुट्टा गोवंश की समस्या के निस्तारण के लिए चार नवंबर को प्रधान और सचिवों की बैठक बुलाई गई है।
खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग ने चार नवंबर को प्रधान और सचिवों की बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे से ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित होगी। इसमें सभी पशु चिकित्साधिकारी, ब्लॉक प्रमुख और एसडीएम के अलावा क्षेत्रीय विधायक को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

बैठक में गोवंश की समस्या को दूर करने के लिए समाधान पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बता दें कि 31 अक्तूबर को दर्जनों किसान इस समस्या को लेकर विधायक गुड्डू चौधरी के पास पहुंचे थे। आवारा पशु लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस समय फसल की बुवाई हो चुकी है। फसल की सुरक्षा को लेकर किसान दिन रात खेतों की पहरेदारी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed