फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Preparations for civic elections have to be done with full force

हाथरस : निकाय चुनाव की तैयारियों में पूरी शक्ति के साथ जुट जाना है

Sun, 27 Nov 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Preparations for civic elections have to be done with full force
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस नगर पालिका और मुरसान नगर पंचायत की चुनाव तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता हाथरस नगर पालिका प्रभारी पंडित ऋषि कुमार कौशिक और संचालन महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट ने किया।
जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरी शक्ति के साथ जुटना है। इस समय एक ही उद्देश्य होना चाहिए, हमारा नेता ही हमारी पार्टी है। मन मुटाव को त्याग देना है। वर्ष 2024 में कांग्रेसजन राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। इसलिए इस निकाय चुनाव को पूरी ईमानदारी के साथ लड़ाना है। हाथरस से अधिक से अधिक सभासद और चेयरमैन प्रत्याशियों को जिताना है। जो साथी जिस वार्ड में रहता है, वहां का परिणाम उसका पार्टी में भविष्य भी तय करेगा। यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है।
विज्ञापन

अजय भारद्वाज एडवोकेट, कुलदीप कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है, जो सभी जातियों और धर्मों को साथ लेकर चल रही है। पार्टी का एक ही उद्देश्य है सबका विकास तो देश का विकास। इसलिए सभी जाति धर्म देश के विकास के लिए पार्टी को मजबूत करें। बैठक में नारायण प्रसाद पिप्पल, पं अविनाश चंद पचौरी, गिरिराज सिंह गहलोत, आमना बेगम, सलमा बेगम, विनोद कुमार शर्मा, चांद खान, शौकीन खान, देवेंद्र शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, मोहम्मद तौसी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed