{"_id":"5e88ceb08ebc3e6fab411f9f","slug":"hathras-policeman-who-is-busy-all-day-in-search-of-deposits-hathras-news-ali2306736116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जमातियों की तलाश में पूरे दिन जुटा रहा पुलिसिया अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जमातियों की तलाश में पूरे दिन जुटा रहा पुलिसिया अमला
विज्ञापन
हाथरस: आगरा रोड पर चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चार जमातियों के संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस अन्य जमातियों की खोजबीन में खासी भागदौड़ की। अब तक पुलिस को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से यह सूचनाएं मिल रही थी कि उनसे यहां बाहर से लोग आए हैं, लेकिन अब पुलिस को यह सूचनाएं मिल रही हैं कि उनके इलाके में जमाती आए हैं। इन सूचनाओं पर पुलिस लगातार छापे मार रही है।
चार दिन पहले सासनी की मस्जिद में मिले कुछ जमातियों में से चार जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने शनिवार को फिर मस्जिदों, मदरसों व मुस्लिम आबादी के कई इलाकों में सघन तलाशी ली और छापे मारे। पुलिस को अब लगातार शहर व देहात से यह सूचनाएं मिल रही हैं कि उनके इलाके में जमाती आ गए हैं। इन सूचनाओं पर पुलिस की भागदौड़ जारी रही। पुलिस ने लोगों से घर में रहने की अपील करते हुए लॉकडाउन का पालन करने को कहा। बाजारों में सोशल डिस्टेंशन का पालन करने की अपील भी की।
सभी थानों प्रभारियों को लॉकडाउन का पालन कड़ाई से कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सामाजिक दूरी का भी पालन पूरी तरह से कराए जाने को कहा गया है। जहां पर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद और सघनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
-गौरव बंसवाल, एसपी हाथरस