फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police tested the security of banks, petrol pumps and establishments

हाथरस : पुलिस ने परखी बैंक, पेट्रोल पंप और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा

Thu, 12 Aug 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police tested the security of banks, petrol pumps and establishments
हाथरस : एसपी के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल के निर्देशन में जिलेभर में एक घंटे का विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत बैंक, पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि वित्तीय संस्थाओं की चेकिंग कर वहां सुरक्षा के इंतजाम परखे गए। संदिग्ध दोपहिया और चार पहिया वाहनों की भी चेकिंग की गई।
बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक चलाए गए इस अभियान के तहत जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान, वित्तीय संस्थाओं एवं लेन-देन के महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग की गई। अपने थाना क्षेत्र में स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी बैंकों व पेट्रोल पंप पर जाकर सीसीटीवी कैमरों की दिशा एवं दशा भी जांची। साथ ही सभी प्रबंधकों से कुशलता भी जानी गई। तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्तियों, बाइक सवार युवाओं, बिना नंबर प्लेट के वाहन, तीन सवारियों वाले दो पहिया वाहन, संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तिओं की भी चेकिंग की गई। इनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत बिना मास्क के चलने वाले लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed