{"_id":"5e91ef3f8ebc3e77a45bb635","slug":"hathras-police-sealed-jama-masjid-area-and-power-house-area-of-the-town-sasni-news-ali2311477149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कस्बा के जामा मस्जिद इलाके व बिजलीघर क्षेत्र को पुलिस ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कस्बा के जामा मस्जिद इलाके व बिजलीघर क्षेत्र को पुलिस ने किया सील
विज्ञापन
हाथरस: सासनी के नया बिजलीघर क्षेत्र में जमातियों के ठहरने के बाद एहतियातन बैरीकेडिंग लगाकर कराई ?
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कस्बा से सटे ग्राम पंचायत विजाहरी के बिजलीघर क्षेत्र एवं कस्बा की जामा मस्जिद इलाके को प्रशासन हॉटस्पॉट मान रहा है। इसकी मुख्य वजह बिजलीघर क्षेत्र की मस्जिद से पकड़े गए जमातियों का यहां ठहरा जाना बताया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट कोतवाली पुलिस ने जिला प्रशासन को भेजी थी। जिसके आधार पर जिला प्रशासन इस क्षेत्र में आवाजाही पर रोक लगा दी है। यहां रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
दरअसल बिजलीघर क्षेत्र की मस्जिद से पुलिस ने आठ जमातियों को पकड़े थे। इनमें से चार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस जमातियों के ठहरने वाले स्थानों को हॉटस्पॉट मान कर नाकाबंदी शुरू कर दी है। इस पूरे इलाके को सैनिटाइज करा दिया है। यहां के लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई है। इस पूरे इलाके की आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक का कहना है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर जहां जहां जमाती ठहरे थे उस स्थान को हॉट स्पॉट माना गया है। जमातियों ने इस क्षेत्र में भ्रमण भी किया था। यहां के लोग उनके संपर्क में आए होंगे। इसी को लेकर एहतियातन इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।