फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police saved the worker going to suicide, sent home by providing ration and financial help

हाथरस: आत्महत्या को जा रहे मजदूर को पुलिस ने बचाया, राशन व आर्थिक मदद देकर भेजा घर

Fri, 05 Jun 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police saved the worker going to suicide, sent home by providing ration and financial help
हाथरस: श्यामनगर की महिला को एक महीने का राशन देते कोतवाली निरीक्षक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी में पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आ रहा है। लॉकडाउन में पिछले काफी समय से जब एक मजदूर को मजदूरी नहीं मिली और उसके घर का राशन भी खत्म हो गया। इधर, मकान मालिक व दूध वाला भी उससे पैसे मांगने लगा। ऐसे में एक मजदूर अवसाद में आ गया और वह घर से आत्महत्या के लिए निकल पड़ा। पुलिस ने न केवल उसकी जिंदगी बचाई, बल्कि उसे राशन व आर्थिक मदद देकर समझा-बुझाकर घर भेजा।
मेंबर सिंह निवासी समदपुर सादाबाद हाल निवासी हाथरस जलेसर रोड श्याम नगर कॉलोनी मेहनत मजदूरी करता था। वह हाथरस में जलेसर रोड पर श्याम नगर में किराये के मकान में रहता है। पिछले करीब तीन महीने से उसे मजदूरी नहीं मिली। इस कारण उसके सामने खाने-पीने तक की समस्या पैदा हो गई है। मकान मालिक और दूध वाला भी उससे अक्सर तगादा करते। उसने अपने पड़ोसियों को भी अपनी यह व्यथा बताई, लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं आया।
विज्ञापन

मेंबर सिंह की मानें तो ऐसी स्थिति में उसके मन में यह बात आई कि इससे तो अच्छा वह आत्महत्या कर ले। वह घर से मथुरा रोड की तरफ निकल पड़ा, लेकिन उसने एक बार यह सोचा कि क्यों न एक बार 100 नंबर पर फोन कर पूछ लिया जाए कि क्या ऐसे में सरकार की तरफ से कोई उसकी मदद कोई करेगा। कंट्रोल रूम से इसकी जानकारी मिलते ही पीआरवी 1100 उसके पास पहुंच गई। उसे मौके पर जाकर समझाया और फिर उसे कोतवाली सदर लाया गया। वहां कोतवाली सदर प्रभारी जगदीशचंद्र द्वारा आवश्यकतानुसार उसे एक माह का राशन, जिसमें 20 किलो आटा, दाल, चावल, नमक, तेल एवं अन्य खाद्य सामग्री और 5500 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। मदद पाकर मेंबर सिंह व उसका परिवार काफी खुश हुआ और वह वापस अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed