फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police and paramilitary forces jointly conducted flag march

हाथरस : पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों ने मिलकर किया फ्लैग मार्च

Sun, 16 Jan 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police and paramilitary forces jointly conducted flag march
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व सकुशल कराने और जनता में शांति व सुरक्षा की भावना जगाने के लिए उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस बल और पैरामिलिट्री के साथ नगर के मोहल्लों, गांवों और कस्बों में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च में असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ श्रीमती शारदा देवी, प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंदराराऊ अशोक कुमार सिंह, एक कंपनी सीआरपीएफ और पुलिस बल शामिल रहा। यह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के गांव राजपुर, भिसी मिर्जापुर, ग्राम अमृतपुर, ग्राम असदपुर, ग्राम पोरा, ग्राम भुर्रका में किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों से विधानसभा चुनावों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने की अपील की गई। सभी को चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवगत कराया कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे लोगों पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह भी हिदायत दी कि चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और न फैलने दें। ऐसा करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी तरह की सूचना या अफवाह की जानकारी तुरंत थाना स्तर पर या यूपी 112 पर देने की अपील की गई। लोगों को पुलिस का हर परिस्थिति में सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया गया। साथ ही कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सभी को मास्क पहनने व सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करने, दो गज की दूरी रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने, केवल अपरिहार्य कारणों से ही बाहर मास्क लगाकर निकलने तथा गली-मोहल्लो में अनावश्यक रुप से इकट्ठा न होने, अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाने एवं शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed