फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pleading with Chief Secretary for not taking action by police

हाथरस: पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर मुख्य सचिव से लगाई गुहार

Sat, 08 Aug 2020 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Pleading with Chief Secretary for not taking action by police
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर क्षेत्र के गांव नगला ब्राह्मण (मढ़ापिथू) निवासी मीरा देवी पत्नी श्री निवास ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को एक शिकायती प्रार्थना देकर गुहार लगाई है। पीड़िता ने पत्र मुख्य सचिव के साथ-साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली, राष्ट्रीय महिला आयोग एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस को भी प्रेषित किया है।
पीड़िता ने पत्र में उल्लेख किया है कि चार जुलाई की शाम को उसके पुत्र (12) करन एवं गांव के ही प्रिंस पुत्र जितेंद्र उर्फ जीतू में खेल-खेल में झगड़ा हो गया था। उसके बाद प्रिंस की मां जय कुमारी देवी ने अपने दोनों पुत्र के साथ मिलकर उसके पुत्र को घर में खींचकर बुरी तरह से मारापीटा। जब वह अपने बेटे को बचाने गई तो उसे भी बुरी तरह से मारापीटा।
विज्ञापन

मां बेटे की चीख सुनकर सुनकर ग्रामीणों ने उनको बचाया। वह घायल पुत्र को हाथरस ले गई जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान वह समय निकाल कर जब कोतवाली में शिकायत करने पहुंची तो उसकी किसी कोई सुनवाई नहीं की। उसने जिक्र किया है कि आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं। विरोधी दबंग लोग हैं जिसके कारण वह गांव छोड़ने को मजबूर है। उसने पत्र के माध्यम से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed