{"_id":"60afe41a8ebc3e139f5323d5","slug":"hathras-permanent-license-process-to-be-resumed-after-may-31-hathras-news-ali26407174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 31 मई के बाद फिर शुरू होगी परमानेंट लाइसेंस की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 31 मई के बाद फिर शुरू होगी परमानेंट लाइसेंस की प्रक्रिया
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
परमानेंट लाइसेंस आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। 31 मई के बाद लाइसेंस बनने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो जाएगी। स्लॉट रिशिड्यूल कर मैसेज के जरिए सूचना दी जाएगी। लर्निंग लाइसेंस वालों को तीस जून के बाद का दोबारा स्लॉट लेना होगा। लर्निंग के स्लॉट को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा नाम पता आदि बदलवाने के कामों के पंद्रह जून तक निरस्त कर दिया गया है। इन आवेदकों को भी नया स्लॉट लेना होगा। कोविड नियम का पालन करने वालों को ही कार्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।
कोरोना की दूसरी लहर के चलते जिले के एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस के काम को बंद कर दिया गया। कई अफसर संक्रमण के चपेट में आ गए। इन सब परेशानियों को देखते हुए लर्निंग लाइसेंस के कार्य को तीस जून तक निरस्त कर दिया गया है। अब आवेदकों को दोबारा से स्लॉट लेना होगा। परमानेंट लाइसेंस को छोड़कर लाइसेंस संबधी अन्य कार्य पंद्रह जून के बाद शुरू होने की उम्मीद है। इस मामले में आरआई संतोष कुमार का कहना है कि परमानेंट लाइसेंस की प्रक्रिया 31 मई से शुरू होगी। लर्निंग लाइसेंस का काम 31 जून के बाद शुरू होगा। लाइसेंस संबंधी अन्य काम 15 जून तक निरस्त कर दिए गए हैं। लर्निंग लाइसेंस आवेदकों को दोबारा से स्लॉट लेना होगा।