फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Perform moral responsibility to comply with the constitution

हाथरस: संविधान का अनुपालन करने की नैतिक जिम्मेदारी निभाएं

Thu, 26 Nov 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Perform moral responsibility to comply with the constitution
हाथरस: संविधान दिवस पर उद्देशिका का पाठन करते न्यायिक अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भारत के संविधान दिवस के मौके पर जनपद न्यायाधीश के न्यायालय कक्ष में जिला न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह प्रथम, सभी न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति में भारत के संविधान की उद्देशिका का पाठन जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया। इसका सभी न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा अक्षरश: पाठन किया गया।
इस मौके पर जिला न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह प्रथम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय संविधान का अनुपालन करने की नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों से अपेक्षा है कि वे भारतीय संविधान को अक्षुण्ण बनाए रखें। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था।
विज्ञापन

हालांकि इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। भारतीय संविधान में सभी वर्गों के हित के मद्देनजर विस्तृत प्राविधानों को शामिल किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय की विभिन्न व्याख्याओं के माध्यम से भी बदलती परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न अधिकारों को इसमें सम्मिलित किया गया है। अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1 योगेंद्रराम गुप्ता ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसके कई हिस्से यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान के संविधान से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों का वर्णन किया गया है। विधान पालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का क्या काम है, उनकी देश को चलाने में क्या भूमिका है, इन सभी बातों का जिक्र संविधान में है। इस क्रम में वाह्य न्यायलय सिकंदराराऊ व सादाबाद में भी नियुक्त पीठासीन न्यायिक अधिकारियों द्वारा न्यायिक अधिकारी व कर्मचारीगण के समक्ष भारत के संविधान की उद्देशिका का पाठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed