फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People will be able to travel in roadways buses with credit card in the new year

हाथरस : नए साल में क्रेडिट कार्ड से रोडवेज बसों में सफर कर सकेंगे लोग

Fri, 03 Dec 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People will be able to travel in roadways buses with credit card in the new year
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में यदि आप रोडवेज बस में सफर कर रहे हैं और आपकी जेब में पैसा नहीं है तब भी यात्रा कर सकेंगे। नए साल से हाथरस डिपो के बेड़े में नई ईटीएम मशीनें शामिल की जाएंगी। इन मशीनों से यात्री डेबिट व क्रेडिट कार्ड की मदद से यात्रा का भुगतान कर सकेंगे। निगम का मुंबई की एक कंपनी से करार हो गया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम में ऑनलाइन टिकट आदि की व्यवस्था ट्राईमैक्स कंपनी के हाथों में थी। इस कंपनी का अनुबंध खत्म हो गया है। इस कारण रोडवेज यात्रियों को ऑनलाइन सुविधा नहीं दे पा रहा है। अब मुंबई की कंपनी से निगम का करार हो गया है। यह कंपनी आधुनिक ईटीएम मशीन से क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भी टिकट प्रदान करेगी। अधिकारियों की मानें तो मार्च से यात्रियों को नई ईटीएम के जरिए सफर की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

कैशलेश को मिलेगा बढ़ावा, यात्रियों को होगी सुविधा
डिपो के बेड़े में आने वाली नई ईटीएम से कैशलेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यात्रियों को यह सुविधा होगी कि उन्हें सफर के दौरान अपनी जेब में पैसा नहीं रखना पड़ेगा। कार्ड के सहारे गंतव्य की दूरी तय करेंगे। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि नई ईटीएम मशीनें आ रही हैं। ये ईटीएम मशीन डेबिट व क्रेडिट कार्ड दोनों को एसेप्ट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed