{"_id":"5fbea7148ebc3eb8670bfb92","slug":"hathras-people-s-eye-on-cbi-status-report-presented-in-high-court-hathras-news-ali2495976104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हाईकोर्ट में पेश की गई सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट पर रही लोगों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हाईकोर्ट में पेश की गई सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट पर रही लोगों की नजर
विज्ञापन
हाथरस: बिटिया के गांव में तैनात सीआरपीएफ के जवान।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिटिया के घर पर रोजाना की तरह बुधवार को भी सीआरपीएफ तैनात रही। वहीं लोगों की नजर सीबीआई की हाईकोर्ट में पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट पर रही।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पिछले दिनों सीबीआई को आदेश दिया था कि वह 25 नवंबर को अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करे। ऐसे में पूरे दिन गांव व क्षेत्र में लोगों की नजर इस पर लगी रही कि सीबीआई ने अपनी क्या रिपोर्ट कोर्ट में पेश की है।
यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि सीबीआई चारों आरोपियों संदीप, रामू, रवि व एक आरोपी, जिसे नाबालिग बताया जा रहा है, उनका पॉलीग्राफी, बीईओएस (ब्रेन इलेक्ट्रिकल ऑसिलेशन सिग्नेचर) टेस्ट कराने के लिए अलीगढ़ जेल से गांधीनगर ले गई है। टीम अभी इन चारों आरोपियों के साथ वहीं है।
सीबीआई पूरी तसल्ली से कर ले जांच
हाथरस। बिटिया के परिजनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं आरोपी रामू के पिता राकेश का कहना है कि सीबीआई पूरी तसल्ली से अपनी जांच कर ले। हमें कोई आपत्ति नहीं है। हम सब्र करके बैठे हैं।