{"_id":"6123f5dc8ebc3e6ee23529f9","slug":"hathras-people-of-two-communities-came-face-to-face-in-drunkenness-fight-hathras-news-ali2713752196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नशे में दो समुदाय के लोग आए आमने-सामने, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नशे में दो समुदाय के लोग आए आमने-सामने, मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में नशे में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट हुई। हंगामा होने पर मोहल्ले में भगदड़ सी मच गई। मारपीट में घायल दो लोगों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। वहीं पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
शहर के मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती निवासी राहुल पुत्र रमेश चंद्र और मोहल्ला नई दिल्ली निवासी आस मोहम्मद पुत्र बाबुद्दीन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच मारपीट हुई। इसमें राहुल और आस मोहम्मद को चोट आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और फिर उनका शांतिभंग में चालान किया गया।