फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People of Nagaria Nandram upset due to waterlogging, broken road and dirt

हाथरस : जलभराव, टूटी सड़क और गंदगी से नगरिया नंदराम के लोग परेशान

Tue, 30 Aug 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People of Nagaria Nandram upset due to waterlogging, broken road and dirt
हाथरस : गांव नगरिया नंदराम में टूटी सड़क व जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से सटे नंदराम नगरिया के लोग टूटी सड़क, जलभराव और गंदगी से परेशान हैं। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के तीन साल बाद बाद भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस शहर का तीन साल पहले सीमा विस्तार हो गया। यहां 11 ग्राम पंचायतों को शहरी क्षेत्र में शामिल कर लिया गया। लोगों को उम्मीद थी कि नगर क्षेत्र में शामिल होने के बाद उन्हें शहरी क्षेत्र की तरह सुविधाएं मिलेंगी। गंदगी, जलभराव से मुक्ति मिलेगी। सड़क ठीक होगी लेकिन हुआ इसका उल्टा।
विज्ञापन

यहां सड़क और ज्यादा जर्जर हो गई। गंदगी और जलभराव से लोग परेशान हैं। इस इलाके का मार्ग काफी गांवों को शहर से भी जोड़ता है। इसके बाद सुविधाओं के इंतजाम नहीं किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- यहां की सड़क जगह जगह से टूटी हुई है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पालिका द्वारा सुविधाओं का ध्यान नहीं किया जा रहा है। इससे पहले तो भी विकास कार्य हो जाते थे। - अनिल कुशवाहा
- गांव में पानी निकासी का इंतजाम नहीं है। इससे बिन बरसात के जलभराव हो जाता है। कई बार पानी निकासी की व्यवस्था कराने के लिए पालिका अधिकारियों से कहा गया लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। - सुनील पाली।
- पालिका में शामिल होने के बाद तो विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। सीवेज, ड्रेनेज सिस्टम की तो आज तक किसी ने सुध नहीं ली है। इस कारण खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। - दीपक

- इलाका शहर से सटा होने के बाद भी नगर पालिका ने अभी तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान नहीं दिया है। जलभराव हो रहा है। सड़कें जगह जगह से टूटी पड़ी है। बिजली व्यवस्था भी सही नहीं है। - योगेश पंडित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed