फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People gathered to shop before Janata curfew

हाथरस: जनता कर्फ्यू से पहले खरीददारी के लिए उमड़े लोग

Sat, 21 Mar 2020 10:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People gathered to shop before Janata curfew
हाथरस: जनता कर्फ्यू से पहले सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू को लेकर शनिवार की सुबह से शाम तक खरीददारी के लिए बाजारों में काफी भीड़ उमड़ी। सब्जी मंडी में लोगों सब्जी की खरीददारी की। शहर के लोग जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। सामाजिक संगठन भी सोशल मीडिया के जरिये लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं।
रविवार को जनता कर्फ्यू के चलते कृषि उत्पादन मंडी समिति में सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। आलू, भिंडी, टमाटर ,धनिया, मिर्च आदि सब्जियां अन्य दिनों की अपेक्षा दस प्रतिशत महंगी बिकीं। शहर के घंटाघर और नजिहाई बाजार आदि मुख्य बाजारों में लोगों ने दाल, चीनी, चावल, आदि खाद्य सामग्री की खरीददारी की। सोशल मीडिया के जरिये सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा आदि जनप्रतिनिधि फेसबुक पर हाथ धोने के फाटो डालकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने की सहयोग की अपील
हाथरस। संस्कार भारती संयोजक तरुण शर्मा एवं बलराम समिति के अध्यक्ष डॉ. विजयदीप शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय शर्मा, कुटुंब प्रबोधन के जिला सह संयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा, आरएसएस के प्रांतीय कृषक प्रमुख शरद तिवारी, भारत विकास परिषद के प्रांतीय सदस्य डॉ. बीपी सिंह, धर्मजागरण समन्वय के नगर संयोजक पं. हिमांशु मिश्र ने संयुक्त रूप से 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक प्रधानमंत्री की अपील पर होने जा रहे जनता कर्फ्यू में सहभागिता करने की अपील की है। शाम पांच बजे अपने अपने घरों पर बलकोनी या छतों पर घंटे, थाली, ताली आदि बजाकर स्वास्थ कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों एवं सफाई कर्मियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed