{"_id":"608ef86c8ebc3e8dc25785e5","slug":"hathras-people-eager-to-know-the-results-of-zilla-panchayat-hathras-news-ali262323587","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला पंचायत के नतीजे जानने को आतुर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला पंचायत के नतीजे जानने को आतुर रहे लोग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला पंचायत के नतीजे जानने के लिए लोग सबसे ज्यादा उत्सुक दिखाई दिए। कोरोना कर्फ्यू में लोग बाहर तो नहीं निकल सके, लेकिन सभी इसे जानने के लिए बेताब रहे कि आखिर कौन कहां से जीत रहा है। कौन किस वार्ड में आगे चल रहा है।
मतगणना में आगे चलने वाले प्रत्याशी या उनके समर्थक खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते रहे कि वह इस वार्ड से आगे चल रहे हैं। हर कोई यह भी जानना चाहता था कि किस पार्टी का इस चुनाव में दबदबा है।
भाजपा, बसपा या फिर सपा। हालांकि यह गांवों का चुनाव था, लेकिन इसमें शहर के लोगोें ने भी खासी दिलचस्पी दिखाई। इसकी वजह यह भी थी कि इस चुनाव में कई बड़े सियासी चेहरे भी मैदान में थे। लोग यह भी जानना चाहते थे कि अब आखिर जिला पंचायत पर किसका कब्जा होने वाला है।