{"_id":"603e86e18ebc3e8ca25442dc","slug":"hathras-paste-of-provisional-reservation-list-of-three-tier-panchayat-elections-hathras-news-ali2576427103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची की चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची की चस्पा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची मंगलवार को जिले के विकास भवन के अलावा तहसील और ब्लॉक कार्यालयों पर चस्पा कर दी गई। चस्पा होने के बाद सूची को देखने के लिए लोग खासे उत्सुक रहे। अब आठ मार्च तक इन पर आपत्ति मांगी गई हैं।
पिछले कई दिन से लोगों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची का इंतजार था। लोगों की इस पर टकटकी थी कि कौन सी ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत किसके लिए आरक्षित रहेगा। ऐसे में काफी मंथन के बाद मंगलवार को विकास भवन और ब्लॉक कार्यालयों के बाहर नोटिस बोर्ड पर अनंतिम सूची चस्पा कर दी गई। इस पर आठ मार्च तक आपत्ति मांगी गई हैं।
शासन स्तर से पंचायत चुनाव की घोषणा किए जाने के साथ ही ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष पद के दावेदार की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। ग्राम पंचायतों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदार वोटों का गुणा-भाग लगाने में जुट गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के पदों का आरक्षण जारी होने के बाद आने वाली आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।