{"_id":"627ea5e38e93be5e0e12db49","slug":"hathras-panchayat-buildings-will-be-made-mini-secretariat-in-343-gram-panchayats-hathras-news-ali291484053","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 343 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 343 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले की 343 ग्राम पंचायतों में जल्द पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय के रूप में संचालित किया जाएगा। इसे लेकर पंचायती राज विभाग की ओर से खाका खींचा जा रहा है। इन पंचायत भवनों में मिनी सचिवालय के रुप में संचालन का शुभारंभ वीसी के माध्यम से कराया जाएगा। इसे लेकर पंचायती राज विभाग की ओर से रोस्टर जारी कर दिया गया है।
शासन स्तर से पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय की रूप में परिवर्तित कर संचालन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में पंचायत भवनों में पंचायत सहायकों की तैनाती भी की गई है। यहां तक कि इन पंचायत भवनों में फर्नीचर, हाईस्पीड इंटरनेट, कंप्यूटर आदि की व्यवस्था की गई है, जिससे पंचायत सहायकों के माध्यम से ऑनलाइन योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को अपने नजदीक ही मिल सके।
ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के लिए शहर की ओर से भागना न पड़े। इसी के तहत अब जिले की 343 ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय के रुप में संचालित कर दिया जाएगा। 17 मई को वीसी के माध्यम से इन पंचायत भवनों में मिनी सचिवालय का शुभारंभ उच्चाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। प्रभारी डीपीआरओ एके मिश्र ने बताया कि सभी पंचायत भवनों में वीसी के माध्यम से व्यवस्थाओं का आंकलन भी किया जाएगा। 17 मई से इन पंचायत भवनों में मिनी सचिवालय का शुभारंभ किया जाएगा। संवाद